वीडियो: आखिर क्यों गले में पेचकस ठोक रहा युवक…

Share your love

रुद्रपुर: रुद्रपुर के गावा चौक पर अचानक एक युवक हाथ में पेचकस लेकर और एक दूसरे हाथ में पत्थर लेकर अपने गले पर पेचकस लगाकर पत्थर से वार करता है ताकि पेचकस उसके गले में घुस जाए।

पेचकस युवक के गले में घुस जाता है और वह लहूलुहान हो जाता है। वही चौराहे पर मौजूद होमगार्ड के जवान उस युवक को रोकते हैं। उसे मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन युवक के सर पर जुनून सवार होता है और वह पत्थर से पेचकश पर अपने गले पर लगाकर वार करता रहता है।

वहीं होमगार्ड के जवान और पुलिस की मदद से युवक को रोका जाता है और उसे समझा बुझाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जाता है जहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है।

वहीं इस पूरे मामले पर रुद्रपुर कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि इस व्यक्ति की कुछ शिकायतें हैं जिसको लेकर इसने इस तरह का प्रदर्शन किया है पुलिस टीम घायल का इलाज करा रही है उसके बाद इससे इसकी परेशानी पूछकर उसे हल कराया जाएगा।

https://youtu.be/U9rsTesIAqU


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *