वीडियो: यह विधायक अपनी जनता को पीटता भी है…

Share your love

अपने विवादित बयानों से सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवा विधायक महेंद्र भट्ट से सवाल करता है। युवक कह रहा है कि उनके गांव में कोई काम नहीं हुआ है। इस पर विधायक महेंद्र भट्ट भड़क गए और उसे कांग्रेसी बताने लगे।

विधायक के साथ बैठा दूसरा सख्स युवक के साथ अभद्रता करने लगा। फिर मारपीट शुरू कर दी। युवक के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बेटा राजनीति मत करना मुझसे…नौकर नहीं हूं तुम्हारा। इस पर युवा जवाब देता है कि मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं। इतने में साथ में मैठा दूसरा व्यक्ति मारने के लिए दौड़ पड़ता है।

लोकजन टुडे इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।साथ ही ये वीडियो कब का है इसकी भी पुष्टि नहीं है।

https://youtu.be/PiS6ThK3wzY


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *