वीडियो: बिल्डर पाम ग्रीन के दफ्तर को तोड़ने वाले आरोपियों को नही मिली हाईकोर्ट से राहत, उच्च न्यायालय सरकार से 30 सितंबर तक जबाब मांगा

Share your love

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): पाम ग्रीन कार्यालय ध्वस्तीकरण मामले में अन्तरिम जमानत में आज हाई कोर्ट से रोहताश अग्रवाल ,विनय अग्रवाल और भूपेश अग्रवाल को कोई राहत नही मिली,कोर्ट द्वारा इस मामले में राज्य सरकार से 30 सितंबर तक जबाब दाखिल करने को कहा है।

वही इस मामल में एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने पाम ग्रीन के मार्केटिंग कार्यालय को बीते 20 सितम्बर की रात्रि धवस्त करने वाले किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल का रही है। जो दोषी होंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही है। 

उन्होंने कहा है कि पुलिस के संज्ञान में जैसे ही जानकारी हुई,पुलिस एक्शन में आई और तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने वहा से दो जेसीबी मशीनों को कब्ज़े में ले लिया है। पाम ग्रीन के कार्यालय को गिराए जाने की घटना को उन्होंने गंभीरता से लिए है,पुलिस को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है। इस मामले में वादिनी प्रिया शर्मा की और से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही इस भूमि के सभी एंगल को देखा जा रहा है जिसके लिये जिला प्रशासन को भी साथ लिया जा रहा है। एसएसपी ने  जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में नामजद मुजरिम फरार है,उनको जल्दी ही गिरफ्तार किया जायेगा। 

https://youtu.be/WBli9D8BYXU

वही इस मामले में पुलिस के सख्त रवैये को देखते हुए दो नामजद मुजरिम हल्द्वानी स्थित नैनीताल मोटर्स के मालिक भूपेश अग्रवाल,और उनके ताऊ रोहताश अग्रवाल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये हाई कोर्ट की शरण में चले गए थे,जिसपर आज सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट द्वारा इस मामले पर राज्य सरकार से 30 सितंबर तक जबाब दाखिल करने को कहा है।इस चर्चित मामले में प्रिया शर्मा ने रुद्रपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर अवतार सिंह तारु,वीरेंद्र सिंह,ऐश फर्नीचर के मालिक विजय कुमार गाबा,नैनीताल मोटर्स के मालिक भूपेश अग्रवाल,रोहताश अग्रवाल और उनके पुत्र विनय अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा -457,380,427,342,354,504,506,और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

https://youtu.be/v6K_qjkquE8

इस मामले में मुख्य आरोपी अवतार सिंह तारु अंडरग्राउंड हो गया है,पुलिस अब इस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सभी मामलो को देख कर बड़ी कार्यवाही कर सकती है। देखना होगा पुलिस राज्य में भूमाफिया से निबटने के लिये क्या कार्यवाही करती है। इस मामले की गूँज अब राज्य की राजधानी देहरादून तक भी पहुंच गई है। राज्य सरकार ने भी संकेत दे दिया है कि वो राज्य में सरकार की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अराजक तत्व की गुंडागर्दी बर्दास्त नहीं करेगी।           


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *