Video: नजूल की जमीन पर मालिकाना हक दिलाने के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं रुद्रपुर विधायक ठुकराल….
Share your love
रूद्रपुर: उत्तराखण्ड प्रदेश महिला काग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रूद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाया है कि वह नजूल भूमि मामले में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे है।
शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार इस मामले में बिलकुल भी गम्भीर नही है और ना ही उन्होने अभी तक नजूल मामले में कोई सकारात्मक पहल की है। वह दावे के साथ कह सकती है कि आज की तारिख तक सरकार की तरफ से कोई जी-ओ लागू नही किया गया है। और यदि लागू किया गया है तो वह विधायक से अपील करती है कि उसे सार्वजनिक करें।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहाॅ की नजूल मामले को लेकर भाजपा के लोग ड्रामा कर रहे है, पिछले चार साल के भाजपा कार्यकाल में तीन बार इस मामले को लेकर जनता के बीच मिठाई बाटी जा चुकी है। विधायक जिला अध्यक्ष और पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इसका श्रेय भी लेने का प्रयास करते रहे है। मीना शर्मा ने कहा की कांग्रेस सरकार के रहते तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में नजूल नीति को अंतिम रूप दिया गया था और इसका गजट नोटिफिकेशन भी सरकार के द्वारा जारी कर दिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद इसे ठण्डें बस्ते में डाल दिया गया।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहाॅ की भाजपा सरकार के चार वर्ष बीत चुके है और उसके तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रूद्रपुर, नगर निगम और लोक सभा चुनाव से पूर्व नजूल मामला हल करने की घोषणा भी कर चुके थे, लेकिन वह घोषणा सिर्फ हवा हवाई ही साबित हुई, रूद्रपुर मेयर तो अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में अपनी कुर्सी पर ही नहीं बैठे है क्योकि उन्होने घोषणा की थी, कि वह अपनी कुर्सी पर तब बैठेगें। जब नजूल नीति लागू हो जायेगी। एैसी ही घोषणा क्षेत्रीय विधायक के द्वारा भी की गई है, उन्होने कहाॅ है कि जबतक नजूल नीति लागू नही की जाती वह विधायक का चुनाव नही लडेगें। अब चुनाव नजदीक आते देख विधायक छटपटा रहे है और नजूल नीति पर भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
