वीडियो: कोर्ट और पुलिस का खौफ दिखाकर ब्याजिया खेल रहे है खेला…

Share your love

रुद्रपुर: इन दिनों सोशल मीडिया में कुछ वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें रुद्रपुर का एक कारोबारी लोगों को ब्याज पर पैसे देने और उनसे 10 पर्सेंट ब्याज वसूलता दिखाई दे रहा है। हालांकि लोकजन टुडे इस तरह की वीडियो की किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं करता है।

लेकिन जब इस मामले में संबंधित कारोबारी से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा कोई कारोबार नहीं है। इन दिनों रुद्रपुर में ब्याज पर पैसे बांटने वालों का आतंक है आए दिन लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे कई गुना ब्याज वसूलने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। अगर कोई व्यक्ति समय पर ब्याज और उनका पैसा नहीं लौट आता है तो उसके साथ अभद्रता मारपीट और बंधक बनाने तक के मामले आए दिन रुद्रपुर में सामने आते रहे हैं।

ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई वीडियो का है हालांकि लोकजन टुडे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। आवास विकास के कारोबारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कारोबारी एक व्यक्ति को ब्याज पर पैसे दे रहा है। उसे डील कर रहा है 10 परसेंट ब्याज पर ₹10000 दे रहा है और ₹200 उसे फाइल चार्ज भी वसूला जा रहा है। वही यह कारोबारी कोर्ट और पुलिस का खौफ भी दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में जब आवास विकास के रहने वाले कारोबारी चिराग अग्रवाल से लोकजन टुडे संवाददाता राजीव चावला ने इस वीडियो के बाबत बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा कोई भी ब्याज का कारोबार नहीं है। आपको तो देखिए यह वीडियो और सुनिये।

https://youtu.be/W0zf1tvI6PM

https://youtu.be/GzCtZO5phw8

https://youtu.be/GFyiku6sj2c


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.