वीडियो: शिक्षा मंत्री के भाई पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप, सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पेट्रोल छिड़का

Share your love

https://youtu.be/e3zQ86L1cIY

ऊधमसिंहनगर: उधमसिंह नगर में उस वक्त पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया जिस वक्त एक बुजुर्ग महिला सूबे के शिक्षा मंत्री और उनके भाई के ख़िलाफ़ भगत सिंह चोक पर पैट्रोल डाल कर अपनी जान देने पर तूल गयी।

सूचना मिलने पर पुलिस आलाधिकारी ओर तहसीलदार मौके पर आनन फानन में जा धमकी ओर बमुश्किल महिला से पेट्रोल की गेलन छीन कर उसकी जान बचाई ओर उसकी समस्या को सुना। पेट्रोल डालने की लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हो गयी। बुुजुुर्ग महिला का ये हाई प्रोफाइल हंगामा घण्टो तक चला ।

आपको बता दें कि जब एक वृद्ध महिला शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई के खिलाफ भगत सिंह चौक पर पेट्रोल लेकर धरने पर बैठ गई। वही महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल छीन कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और सीओ ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। बाजपुर के ग्राम बिजपुरी निवासी वृद्ध महिला परमजीत कौर बाजपुर के भगत सिंह चौक पर पेट्रोल लेकर पहुंची। जहां महिला ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के भाई अमर पांडेय पर उसकी 2.5 एकड़ जमीन को लीज के बहाने हड़पने का आरोप लगाया।

महिला के पेट्रोल लेकर भगत सिंह चौक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की अभिसूचना इकाई द्वारा महिला को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। वही पुलिस ने महिला से पेट्रोल छिड़ककर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। जिसके उपरांत सीओ दीपशिखा अग्रवाल और तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला को मौके से हटाया।

 इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे ने उसकी 1 एकड़ जमीन को 3 साल के लिए लीज पर लेने की बात कही थी लेकिन अमर पांडे ने उसकी ढाई एकड़ जमीन को 30 साल के लिए लीज पर ले लिया। महिला ने कहा कि कई बार पुलिस और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है। वही अधिकारियों ने महिला को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

सीओ बाजपुर दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि एक महिला जमीनी विवाद को लेकर अपनी जान देने पर तूल गयी थी उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आपने आपको आग लगाने का प्रयास किया महिला को बमुश्किल आत्महत्या करने से रोक उसकी समस्या सुनी और जांच कर करवाही की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.