वीडियो: डॉक्टरों की मांगों पर नहीं बनी सहमती, आज से काली पट्टी बांध कर चिकित्सक कर रहे काम

देहरादून: कोरोना के बढ़ते प्रकोप से जँहा एक ओर सरकार के पसीने छूट रहे है, वंही डॉक्टरों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अगले एक सप्ताह का अपल्टीमेटम देते हुए आज से विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू कर दिया है।

हालांकि कल मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ अमिता उप्रेती ने प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता की लें डॉक्टरों की मांगों पर पूर्ण सहमति न बनने से खफा डॉक्टरों ने आज से काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू कर दिया है। अब स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से गुरुवार को डॉक्टर्स की मुलाकात होगी उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएंगे।

आपको बता दे कि चिकित्सक संघ की 5 मुख्य मांगे है, जिसमे पहली माँग है कि चिकित्सको का हर माह एक दिन वेतन काटने का निर्णय सरकार वापिस ले, दूसरी माँग है मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा जसमे पीजी करने वाले डॉक्टरों को पूरा वेतन देने की बात कही गयी है। उसका शासनादेश जारी हो, तीसरी माँग है जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार, व पटवारी आदि को अस्पतालों के निरीक्षण करने से रोक जाये, चौथी माँग है। जसपुर में विधायक द्वारा कंटेन्मेंट प्रभारी से की गई अभद्रता के लिए विधायक पर कार्रवाई की जाए, पांचवी मुख्य माँग है अस्पतालों में होने वाली मौत का ठीकरा डॉक्टरों के सिर न फोड़ा जाय।

https://youtu.be/K0kb72frdxc


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *