लोकजन टुडे, रुड़की
सलमान मलिक
रुड़की का झबरेड़ा क्षेत्र इस वक्त ज़हर बनाने वालों का मुख्य क्षेत्र बन चुका है , जी हाँ आप चौकिए मत यह सोलह आने सच है जिसकी वजह साफ है कि अभी किसानों के खेतों में गन्ना पूरी तरह से पका नही जिसमे अभी गन्ना पूरी तरह से तैयार दो महीने बाद होगा पर झबरेड़ा कस्बे के दो दर्जन से अधिक ज़हर के सौदागर सड़े हुए गुड़ सड़ी हुई चीनी और थोड़ी मात्रा में कच्चे गन्ने को मिक्स करके जो गुड़ तैयार कर रहे है वह आम इंसान के लिए बहुत ही खतरनाक है और तो और इस गुड़ को खूबसूरत बनाने के लिए जो केमिकल डाला जा रहा है वह बहुत ही घातक होता है झबरेड़ा में ऐसी ही कई दर्जन चर्खियों में इस खतरनाक गुड़ को तैयार किया जाता है उन्ही चर्खियों में खतरनाक पॉल्यूशन पैदा करने वाली रबड़ को भी जलाया जाता है ऐसा नही की अधिकारियों की नज़र से यह सब छुपा नही रहता बल्कि समय समय पर अधिकारी छापेमार कार्यवाही करते भी रहते है हाल में ही मंगलौर गुड़ मंडी से जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने 280 लीटर एसिड भी पकड़ा था जो गुड़ में मिला कर बेचा जा रहा है
वही जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने मंगलौर क्षेत्र से ही भारी मात्रा में रबड़ के गोदामो पर भी छापा मारकर कार्यवाही की थी पर बावजूद उसके झबरेड़ा के लोग इस ज़हर को गुड़ के नाम पर लोगों को खिला रहे है..
नमामी बंसल (ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की )
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
