वीडियो: डोबरा-चांठी पुल पर वाहनों का साढ़े 15-15 टन वजन के 14 ट्रकों को दौड़ाया गया

Share your love

रिपोर्ट: सुभाष राणा

टिहरी: टिहरी के लोगों को लंबे इंतजार के बाद सौगात मिली है। दरअसल डोबरा चांठी पुल पर भारी वाहन चलाकर सफल ट्रायल किया गया है। आपको बता दें कि मुख्य झूला पुल के 440 मीटर स्पॉन पर कोरियाई कंसलटेंट, कार्यदायी संस्था, लोनिवि के अधिकारियों की मौजूदगी में 14 साढ़े 15-15 टन वजन के 14 ट्रकों को चलाया गया।

साथ ही लोड किए गए वाहनों को केवल 30-30 मीटर की दूरी पर रखा गया। हालांकि ट्रायल को सफल बताते हुए केईई और प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस माखलोगा ने कहा कि यह भारत में इस तरह का पहला भारी वाहन झूला पुल है। उन्होंने बताया कि कंसलटेंट की रिपोर्ट के बाद सरकार जल्द पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने को हरी झंडी देगी।

https://youtu.be/D1zoVHn7W_Y

बता दें कि 14 वर्ष से बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर, थौलधार और उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी की दो लाख की आबादी के आवागमन को बन रहे डोबरा-चांठी पुल पर रविवार को वाहनों का ट्रायल किया गया। कोरिया के योसीन कॉरपोरेशन के कंसलटेंट जैकी किम के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक वाहनों का ट्रायल किया गया।

जैकी किम अपनी टीम के साथ नियंत्रण कक्ष से वाहनों के भार से पुल पर पड़ने वाले दबाव की जानकारी लेते रहे। लोनिवि के ईई एवं पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस मखलोगा ने बताया कि पुल पर वाहनों की लोड टेस्टिंग सफल रही है। उन्होंने बताया कि टॉवरों पर लगे स्टील सस्पेंडरों का अधिकतम डिफ्लेक्शन (नीचे की ओर झुकाव) 50 एमएम से अधिक नहीं होना चाहिए।

इस दौरान सभी 14 वाहनों के लोड के बावजूद टॉवरों का नीचे को झुकाव यथावत रहा है। उन्होंने बताया कि पुल के शेष कार्य इस महीने के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। उधर, स्थानीय विधायक विजय सिंह पंवार ने डोबरा पहुंचकर इंजीनियरों से वाहनों के ट्रायल की जानकारी प्राप्त की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *