शादी समारोह से लौट रहा वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार 2 की मौत 10 घायल
Share your love
चमोली
जनपद चमोली में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौट रहा वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू।
विगत दिनांक 28 फरवरी 2023 की देर रात्रि थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-
1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी
मृतको का विवरण-
1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
