सरकारी सोलर प्लांट में तोड़ फोड़ कर राजकीय संपति को नुकसान पहुँचाना बॉबी पंवार व उसके सहयोगियों को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा !

Share your love

संवाददाता ; करन सहगल

आज दिनांक -12/02/2025 को मौ0 आजम पुत्र श्री स्व0 मौ0 हमीद निवासी जीवनगढ विकसनगर देहरादून प्रतिनिधि पोचमपैड कन्सट्रक्शन कंपनी डाकपत्थर विकासनगर देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बाबी पंवार, पिंटू सिंह तोमर,अरविन्द, सागर, सियाराम व उनके अन्य साथियों द्वारा दिनांक 11.02.2025 समय लगभग 13.00 बजे डाकपत्थर विकासनगर स्थित “पोचमपैड कम्पनी” के सोलर प्लांट पर अपनी अनुचित मांगों को लेकर तालाबन्दी कर प्लांट के अन्दर घुसकर सप्लाई को बंद कर आइसोलेटर हटाया गया तथा प्लांट में तोड़ फोड की गई जिस वजह से प्लांट में ब्लास्ट हो गया तथा प्लांट के 02 इन्वर्टर व स्टार्टर जल कर नष्ट हो गये। उक्त व्यक्तियों के इस कृत्य से राज्य सरकार की सम्पति को नुकसान पहुँचा, साथ ही सरकार को बिजली उत्पादन का भी नुकसान हुआ l

शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर कोत्वली विकासनगर में बाबी पंवार, पिंटू सिंह तोमर, अरविन्द, सागर, सियाराम व उनके अन्य साथियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.