उत्तराखंड: मरीज को ले जा रहे थे अस्पताल लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने ले ली महिला की जान…

Share your love

LokJan Today(रुद्रपुर): एक बार फिर उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है। ये दर्दनाक आज सुबह हुआ है।

रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में आवास विकास निवासी गौरव के सीने में मंगलवार की देर रात तेज दर्द होने लगा। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन सुबह उसे कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच दिनेशपुर मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार के पलटने से उसमें सवार सरिता देवी (31) पत्नी विनोद की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गौरव, ऋषभ, पड़ोसी काजल व कार चालक राजकुमार घायल हो गए।

घायल गौरव का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल व अन्य का रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें: इस वजह से कल उत्तराखंड आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *