सियाचिन में तैनात उत्तराखंड के जवान की इस वजह से हुई मौत,घर में मचा कोहराम

टिहरी: टिहरी जिले के साबली गांव निवासी जवान रमेश बहुगुणा की अत्यधिक ठंड व ऑक्सीजन की कमी की वजह से सियाचिन में मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।



चंबा ब्लाक के साबली गांव निवासी 38 साल के हवलदार रमेश बहुगुणा पुत्र स्व. टीकाराम बहुगुणा फरवरी 2002 में महार रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अगस्त 2019 में उनकी तैनाती सियाचिन में हुई थी। जवान रमेश बहुगुणा के दो छोटे बच्चे हैं। उनके भाई दिनेश बहुगुणा ने बताया कि रमेश के बीमार होने की खबर मिलने के बाद 31 जनवरी उन्हें चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में गए थे।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी की वजह से रमेश की मौत हुई है। हालांकि इस संबंध में सेना की ओर से कोई आधिकारी बयान नहीं आया है। जवान के भाई दिनेश ने बताया कि रमेश के पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है। बुधवार को ऋषिकेश घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीन भाइयों में सबसे छोटे हवलदार रमेश बहुगुणा अपने पीछे दो छोटे बच्चे, पत्नी और मां को छोड़ गए।हालांकि इस संबंध में सेना के हवाले से आधिकारिक बयान के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टी हो सकेगी।

वान के भाई दिनेश ने बताया कि रमेश के पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है। बुधवार को ऋषिकेश घाट पर हवलदार रमेश बहुगुणा का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।हवलदार रमेश बहुगुणा ने मार्च में बच्चों के एडमिशन के लिए घर आने का वादा किया था। जवान के दोनों छोटे बच्चे अपने पापा के घर लौटने के इंतजार में हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *