उत्तराखंड: आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Share your love

देहरादून: शासन ने गुरुवार को आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। आईएएस मनुज गोयल को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित स्थानांतरण आदेश के अनुसार 4 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।

अब तक अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी के कार्यभार संभाल रहे मनोज गोयल को रुद्रप्रयाग जनपद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव प्रभारी आबकारी के पदभार से मुक्त करते हुए उन्हें प्रभारी सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास का दायित्व सौंपा गया है।

रोहित मीणा से एमडी कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें अल्मोड़ा जिले का सीडियो बनाया गया है।

इसके अलावा अब तक बाध्य प्रतीक्षा में चल रही आईएएस सुश्री वंदना सिंह को प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *