उत्तराखंड: पति-पत्नी 15 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Share your love

गदरपुर: ऊधमसिंहनगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गदरपुर में पुलिस ने 15 लाख की स्मैक के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को रविवार को गदरपुर के वार्ड नंबर 1 में स्मैक की तस्करी की सूचना मिली । सूचना पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल, थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट और एसओजी-एडीटीएफ प्रभारी राजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने वार्ड नंबर एक स्थित एक घर में छापामार कार्रवाई की। जहां पुलिस ने शाकिर उर्फ नकटा पुत्र सनवर और उसकी पत्नी शाईन को स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ लिया।

उनके पास से 54.51 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही उनके पास से 1.59 लाख की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सिल्वर फाइल रोल भी बरामद किया। बाद में पुलिस दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.