उत्तराखंड: इंसानियत हुई शर्मसार, बुजुर्ग को पेड़ से बांध कर की जम कर पिटाई, वीडियो वायरल

Share your love

https://youtu.be/_OtoivLW7Jc

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर में एक पंचायत के दौरान इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक बुजुर्ग की पंचायत ने पेड़ से बांध कर जम कर पिटाई की गई है, जो कि अब सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और पिटाई करने वाले लोगो पर संगीन धरायों में मुकदमा पंजिकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि ये मामला 15 फरबरी का है और मौजूद लोगों ने वीडियो बना कर 20 फरबरी को वायरल कर दी। 

आपको बता दें कि 6 दिन पूर्व उधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर की ग्राम जयनगर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर आरोप लगा कि बुजुर्ग ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जो कि महिला दिमांग से विक्षित है। जैसे ही इस घटना की सूचना पीड़िता के परिजनों को चली वैसे ही एक पंचायत में बुजुर्ग को बुला कर पेड़ से बांध दिया ओर जम कर पिटाई की।

पिटाई करने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की ओर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को पेड़ से खोला ओर दुराचार के मामले में बुजुर्ग को जेल भेज दिया। इतना ही नही बल्कि बुजुर्ग की पिटाई कर वीडियो बनाई गई और इसे वायरल कर दिया। वीडियो घटना के 4 दिन बाद वायरल हुई है । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी बुजुर्ग के परिजनों से तहरीर लेकर संगीन धरायों में मुकदमा पंजिकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

ऊधम सिंह नगर में वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग को पंचायत में बुला कर किस तरहं पेड़ से बांध कर बर्बरता के साथ पिटाई कर रहें हैं। पिटाई करते वक्त आप साफ तौर पर देख व सुन सकते हैं की पिटाई करने बाले लोग पिटाई करते समय वीडियो बनाने की बात करते नज़र आ रहें हैं। ये घटना 15 फरबरी की है जब कि वीडियो 19 फरबरी को वायरल हुई है । एक वीडियो में साफ तौर पर देख सकतें हैं कि मौके पर पुलिस पहुंची और बुजुर्ग को पेड़ से खोला कर थाने लेकर आई। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जब पुलिस ने उस वक्त ये नजारा देखा नही यदि देखा तब पुलिस ने कोई करवाही क्यों नही की। क्या पुलिस कोई बड़ी घटना के इन्तेजार में था। क्या पुलिस के आंखों पर उस समय पट्टी बंधी थी। जब ये वीडियो वायरल हुई तब ही क्यों करवाही की ऐसे ही पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहें हैं। 

दिनेशपुर थाना इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि ये घटना 15 फरबरी की है और पुलिस को सूचना मिली कि एक दिमांग से विक्षित बुजुर्ग ने एक दिमांग से विक्षित महिला के साथ दुराचार कर दिया है। पुलिस ने उस समय उस बुजुर्ग को दुष्कर्म की धरायों में जेल भेज दिया था। अब बुजुर्ग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुजुर्ग को एक पेड़ से बांध कर पिटाई की है और वीडियो वायरल भी कर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपनी जांच शुरु कर दी है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.