उत्तराखंड: भाजपा का एक और विधायक कोरोना की चपेट में…

Share your love

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वही भाजपा के एक औऱ विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार विधायक की कोरोना रिपोर्ट देर रात आई है जिसमे वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आपको बता दें कि सीएम के एक और ओएसडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद एक बाऱ फिर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ आईसोलेशन में चले गए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *