उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Share your love

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। डिहाईड्रेशन और बीपी की समस्या के चलते उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत में पहले की अपेक्षा सुधार है। दो-तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

आपको बता दें कि बीती 9 फरवरी को (89 वर्षीय) आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें डिहाईड्रेशन और बीपी की शिकायत थी। परिवारवाले उन्हें तुरंत हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पेट में तकलीफ थी, इसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की अंगुलियों में गैंगरीन की समस्या भी थी। उनके स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जांच कराई गई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत में अब सुधार है और कुछ दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *