यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हाथरस जाने से रोका, धक्का मुक्की के दौरान गिरे राहुल गांधी

Share your love

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दरिंदगी को लेकर जहां देशभर में आक्रोश है वहीं इस मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने भी यूपी की योगी सरकार के खिलाफ आवाज बुंलद कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यूपी के ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस वे पर कांग्रेस नेता को यूपी पुलिस ने रोक दिया।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हाथरस में धारा 144 लगी हुई है, किसी को भी वहं जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस का कहना है कांग्रेस नेताओं को यहां से वापस लौटना होगा।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा धक्का का आरोप है। ऐसा बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अभद्रता की और धक्का मुक्की कर उन्हें गिराने की कोशिश की। वहीं इस धक्का मुक्की के दौरान राहुल गांधी के गिरने की तस्वीर भी सामने आई है। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस के दौरान धक्का मुक्की हुई और इसी बीच राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ने ट्वीट कर लिखा…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *