एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के तत्वाधान में रूद्रपुर पुलिस ने मात्र 48 घंटे में किया हत्या किया खुलासा !
Share your love
लोकजन टुडे, उधमसिंहनगर

जनपद ऊधम सिंह नगर में जमीनी विवाद को लेकर हुए जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख़्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी जशनदीप सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आपको बता दें कि 28 दिसंबर 2025 को कोतवाली रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। इस दौरान गोली लगने से एक मजदूर कार्तिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रूद्रपुर में विभिन्न धाराओं में पंजीकृत की गई।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने मैन्युअल पुलिसिंग, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सघन जांच की। इसी दौरान 29 दिसंबर 2025 को मुख्य आरोपी जशनदीप उर्फ जशन को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी राइफल बरामद हुई।
इसके बाद दिनांक 30 दिसंबर 2025 को अभियुक्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा को डीपीएस स्कूल, बगवाड़ा क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार सहित गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर की अवैध राइफल बरामद की गई।


वहीं घटना में शामिल फरार अभियुक्त तनवीर सिंह के विदेश भागने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया और अभियुक्त को दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन कर रूद्रपुर लाया गया और उसकी निशानदेही पर किच्छा बाईपास रोड स्थित खेत से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद हुई।
बरामद हथियारों के आधार पर दोनों मुकदमों में आयुध अधिनियम की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
