उपाधीक्षक एसटीएफ नरेंद्र पंत की टीम ने किया फर्जी सीएससी सेंटर का भंडाफोड!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

वर्तमान समय में जनता के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी, ठगी एवं फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह सक्रिय हैं जिनकी धरपकड़ हेतु एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम को कमर कसने हेतु निर्देशित किया हुआ है l उसी क्रम में सूचना के आधार पर उपाधीक्षक एसटीएफ नरेंद्र पंत के मार्गदर्शन में सेलाकुई स्थित CHC में छापा मारा गया जहां पर कई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, एयरटेल पेमेंट बैंक की फर्जी मोहर, कई व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र एवं कई अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए I साथ ही कई राज्यों के सरकारी चिकित्सालयों की फर्जी मोहरें भी प्राप्त की गई जिस पर एसटीएफ द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए सीएससी सेंटर संचालक सेलाकुई निवासी रोहिल मलिक पुत्र इर्शाद एवं इदरीश खान पुत्र मुबारक खान निवासी जिला शाहजहांपुर हाल निवासी सेलाकुई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l

एसएसपी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि आगे भी संदिग्ध आधार सैंट्रो पर निगरानी रखी जाएगी एवं कोई भी इस तरीके के अनैतिक कार्य करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करी जाएगी l

आरोपियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पंत, निरीक्षक यशपाल बिष्ट, उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, हेड कांस्टेबल देवेंद्र मंगाई, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल संदेश, कॉन्स्टेबल दीपक चंदोला एवं कॉन्स्टेबल कादर खान शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.