टीम सीओ प्रेमनगर ने नाबालिक पर जानलेवा करने वाला अभियुक्त दबोचा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

आज से 2 दिन पहले थाना प्रेम नगर पुलिस को केहरी गांव, प्रेमनगर निवासी विक्की कुमार द्वारा लिखित में तहरीर दी गई कि 3 दिसंबर 2022 को उनके पुत्र अंश के साथ प्रशांत राजभर एवं एक अन्य अज्ञात लड़के द्वारा गाली गलौज करी गई एवं धारदार हथियार से हमला किया गया जिस कारण उसको दून अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है l मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल द्वारा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को तुरंत मामले का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर थाना प्रेमनगर में उक्त प्रशांत राजभर एवं एक अज्ञात लड़के के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में एसओजी एवं थाना प्रेम नगर की संयुक्त टीम का गठन कर सह-अभियुक्त अनुपम जेटली को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा मुखबिर की सूचना पर आज मुख्य अभियुक्त प्रशांत राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया हैl

अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएसआई प्रेमनगर प्रवीण सिंह पुंडीर, एसआई संदीप कुमार, कॉन्स्टेबल लोकेश, कॉन्स्टेबल महेंद्र एवं एसओजी से कॉन्स्टेबल किरण शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.