एसएसपी देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में दून पुलिस ने  सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान !

Share your love

करण सहगल, देहरादून

विगत दिनों दिल्ली में हुई आतंकी घटना के देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा आम जन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील,महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय-समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं उक्त निर्देशों को अमलीजामा पहनाते हुए पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उत्तराखंड से सटे सीमावर्ती चैक पोस्टों,आन्तरिक मार्गो,धार्मिक स्थलों के आस-पास व भीड-भाड वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग और पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई।

वहीं एसएसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार का सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.