उद्धव की योगी को खुली चुनौती, हिम्मत है तो प्रदेश में बना कर दिखाये फ़िल्म सिटी
Share your love
विवादों में घिरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है और कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं जानकारी के लिये बात दे कि अभी कुछ महीनों पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाएंगे और तब से फ़िल्म सिटी के मुद्दे पर शिवसेना और बीजेपी में ताना तानी चल रही है।
वहीं हाल ही में हुये सिनेमा जगत से जुड़े हुए एक वेबीनार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है वहीं उद्धव ठाकरे ने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा फिल्म जगत को दिया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी समस्याएं और परेशानियां हैं जिनको दूर करने का काम हमारी सरकार करेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस भूमि पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। उस जगह पर मैं किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दूंगा।
आगे उन्होंने यह भी भाजपा को सलाह देते हुये यह भी कहा कि उन्हें कश्मीर में फ़िल्म सिटी की शुरुआत करने चाहिए इसके पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना ने भी यूपी में फिल्म सिटी स्थापना को लेकर योगी पर निशाना साधा था। सामना ने तब लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।
इसके साथ ही शिवसेना ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। लेकिन हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। दुनियाभर में बॉलीवुड कलाकारों के चाहने वाले लोग मौजूद हैं। मनोरंजन क्षेत्र एक बड़ा उद्योग का क्षेत्र बन चुका है। जहां असंख्य लोगों को रोजगार का मौका मिलता है। सिनेमा की वजह से अपने कलाकार लोकप्रिय होते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों की वजह से बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है जो बेहद ही दुखद है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
