मसूरी घूमने आए 2 पर्यटकों को स्थानीय युवतियों को छेड़ना पड़ा महंगा, अब जाना पड़ेगा सलाखों के पीछे !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

आज वादी अशीष पंवार पुत्र श्री आलम सिंह पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली मसूरी पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि आज दोपहर करीब 1:00 बजे केमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास 4 पर्यटकों द्वारा स्थानीय लड़कियों का पीछा किया जा रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करे जाने पर उनके द्वारा उनके साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट की गई…

प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया व 02 अभियुक्तों को स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल गिरफ्तार किया गया है। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं…

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम करण पुत्र टेकचंद निवासी साकुड जालंधर पंजाब व मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी पंजाब है…

बाकी दोनों अभियुक्त प्रिंस और शुभम की गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है तथा जल्दी दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.