अवैध असलहों के साथ चीनू पंडित गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी
Share your love
देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों के खिलाफ़ लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ को आज बड़ी कामयाबी मिली है वरिष्ट पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में एसटीएफ ने चीनू पंडित गैंग के दो बदमाशों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए बदमाशों के नाम संजय पंवार उर्फ सागर जो सहारनपुर का रहने वाला है वर्तमान में देहरादून के ठाकुरपुर में किराए पर रह रहा था और दूसरा बदमाश संजय नेगी है जो धारकोट पट्टी टिहरी का रहने वाला है दोनों का अपराधिक इतिहास देखा जा रहा है।
*3 पिस्टल,8 जिंदा कारतूस,1 तमंचा बरामद*
आपको बता दे कि पकड़े गए दो बदमाशों के पास से 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और 1 अवैध तमंचा बरामद हुआ है और इनके द्वारा जो जानकारी एसटीएफ को दी गई है उसके आधार पर भी अलग अलग ठिकानों पर जाकर छापेमारी की जाएगी साथ ही इनके साथ और कौन बदमाश जुड़े है सभी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
*2014 में रुड़की गैंगवॉर से जुड़ा है पूरा मामला*
आपको बता दे कि विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित रुड़की उपकारागार में पिछले कई वर्षों से सजा काट रहा है जिस पर हत्या समेत तकरीबन 30 से ज़्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है आपको ये भी बता दे कि रुड़की उपकारागार के बाहर 2014 में एक गैंगवॉर में चीनू पंडित के 3 व्यक्तियों की हत्या हो गई थी और उस घटना में शामिल से बदला लेने की फिराक में चीनू पंडित गैंग के ये लोग लगे हुए थे।एसटीएफ को विश्वसनीय सूत्रों से ख़बर मिली कि चीनू पंडित जल्द ही जेल से बाहर आने वाला है और अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को हरिद्वार में अंजाम देने वाला है इसी को लेकर उसकी गैंग के लोग अवैध हत्यारों ओर शूटर का प्रबंध कर रहे है।खुफिया जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र से कल रात 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद जब उनसे पूछा गया तो और बदमाशों के नाम भी सामने आए है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
