पिछले तीन हफ्ते में केंद्रीय मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों का हुआ निधन, इस नेता ने दिया इस्तीफा

Share your love

23 सितंबर को रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया था। अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित थे। पिछले लोकसभा चुनाव में अंगड़ी कर्नाटक के बेलगावी से चौथी बार भाजपा सांसद बने थे। अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। वहीं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को नई दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। एक माह के भीतर पासवान अंतिम सांस लेने वाले मोदी मंत्रिमंडल के दूसरे नेता हैं।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर तमाम राजनेता और पासवान के समर्थक शोक की लहर में डूब गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि उनके निधन से देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा।

बता दें केंद्र की मोदी कैबिनेट से पिछले तीन हफ्तों में तीन बड़े नेता कम हुए हैं। सुरेश अंगड़ी के निधन से कुछ दिन पहले 18 सितंबर को हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। हरसिमर कौर बादल के इस्तीफे के बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को सौंपा गया था।

23 सितंबर को सुरेश अंगड़ी का कोविड-19 के चलते निधन हो गया. इसके बाद आज गुरुवार 8 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *