दुकानों को खोले जाने की मांग को लेकर सांसद के सामने व्यापारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Share your love

रिपोर्ट:वेद प्रकाश यादव

किच्छा : ऊधमसिंह नगर के किच्छा पहुचें नैनीताल ऊधमसिंह नगर के लोकसभा सांसद अजय भट्ट एवं भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के समक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चावला के नेतृत्व मे जिले की सभी दुकानों को खोले जाने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चावला ने कहा कि यूपी मे जिन जिलों मे 600 से कम केश सामने आ रहे उन जिलों मे सभी दुकानें खोल दी गई है,लेकिन उत्तराखंड सरकार व्यापारियों की समस्या की तरफ ध्यान नही दे रही है जिसके कारण व्यापारियों का जीवन यापन करना काफी कठिन हो चुका है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि बिजली के बिल,पानी बिल एवं बैक लिमिट का ब्याज माफ किया जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिल सकें। वही सांसद अजय भट्ट ने आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा चुका है,मुझे विश्वास है जल्द ही सरकार व्यापारियों के समस्या का निस्तारण करेगी।

इस मौके व्यापारी नेता गुलशन सिंधी,प्रमोद ठुकराल, मनमोहन सक्सेना, प्रवीन रहेजा,छोटू कोली,हितेश अरोरा,मनोज गुप्ता,केशव लोहिया, अरूण यादव एवं अन्य मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.