पौड़ी में आने वालों पर्यटकों को पहली बार मिलेगा गुलदार की रोचक कहानियां सुनने का मौका

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: सूबे के मुख्यमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना थर्टीन डिस्ट्रिक्ट थर्टीन डेस्टिनेशन के तहत अब बाहर से आने वाले पर्यटक घूमने के साथ साथ ही पहाड़ों में आतंक का केंद्र रहे गुलदार की कहानियों से भी रूबरू होंगे। जिसकी पहल जिला प्रशासन ने खिर्सू बासा होमस्टे में शुरू भी कर दी है।

जनपद पौड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है,जॉय हुकिल वे शख्स हैं जिन्होंने लाखों की तादाद में लोगों को नरभक्षी बाघों निजात दिलाई है। अब जॉय हुकिल का एक अलग ही चेहरा पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए जनपद पौड़ी में दिखने वाला है।जॉय हुकिल बाहर से आने वाले पर्यटकों को रोमांचित करने वाली, उनके जीवन की सच्ची घटनाओं से भी रूबरू कराएंगे और अपने अनुभव उनके साथ साझा करेंगे।

जॉय हुकिल बताते हैं कि जिला प्रशासन द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे वे बखूबी अंजाम देंगे। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में आने वाले पर्यटकों को जंगली जानवरों में खासा रुचि रहती है। उनकी रुचि को देखते हुए वे अपने जीवन के रोमांचक अनुभवों को उनके साथ साझा करेंगे। उनके जीवन के यह अनुभव पर्यटन को रोमांचित तो करेंगे ही साथ ही पहाड़ी की ओर आकर्षित भी करेंगे।जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया की बाहर से आने वाले पर्यटकों ओर जंगली जानवरों में रुचि रखने वाले पर्यटकों को जॉय हुकिल के निजी अनुभव से अवगत कराने के लिए यह योजना जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से मसूर शूटर जॉय हुकिल, जिन्होंने अबतक 38 नरभक्षी बाघ को अपनी गोली का निशाना बनाया है कि शानदार कहानियां और रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव पर्यटकों को पहाड़ की ओर आकर्षित करेंगे।

जनपद पौड़ी में पहला ऐसा जनपद होगा जहां पर इस तरह का आयोजन किया जाएगा जिसे पर्यटक तो रोमांचित होंगे ही साथ ही है स्थानीय लोगों के रोजगार में भी वृद्धि की जा सकेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *