उत्तराखंड आ रहे सैलानियों पर नहीं होगी कोविड जांच की बाध्यता…
Share your love
देहरादून : क्रिसमस और नया साल आते आते एक बार फिर से कोरोना वायरस अपने नए वेरिएंट के साथ वापस आ गया है। अब इस नए वेरिएंट ने विश्वभर के सभी देशों में दहशत उत्पन्न कर दी है। इसी के चलते अब उत्तराखंड में आ रहे सैलानियों पर कोविड जांच की बाध्यता नहीं है लेकिन यहां आने वाले सैलानियों को सावधानी जरूर बरतनी होगी।
स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उस चर्चा को निराधार बताया है, जिसमें उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर अनिवार्य करने की बात कही गई है।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में कोविड जांच की कोई बाध्यता नहीं है। यद्यपि, किसी यात्री में कोरोना के लक्ष्य होने पर नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में संपर्क करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पर्यटकों को घबराने व डरने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटक बिना रोक-टोक के यात्रा कर सकते हैं।स्वास्थ्य सचिव के अनुसार आमजन को बूस्टर डोज लगवाने को प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में हर साल ही बड़ी संख्या में सैलानी यहां का रुख करते हैं। वर्तमान में भी क्रिसमस और न्यू इयर ईव के लिए मसूरी, नैनीताल समेत सभी प्रमुख स्थलों में होटल, रिसार्ट और विश्राम गृह बुक हो चुके हैं। इस बीच चीन, अमेरिका समेत अन्य देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है।सभी राज्यों को एहतियात बरतने की सलाह
केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को इस सबको देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। इस क्रम में उत्तराखंड में भी सरकार सतर्क हो गई है। शासन ने कोरोना की रोकथाम के दृष्टिगत सभी जिलों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। इसे देखते हुए सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें आमजन को मास्क पहनने और कोविड सम्यक व्यवहार के अनुपालन को जागरूक करने को अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने टीकाकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।
प्रथम व द्वितीय डोज शत-प्रतिशत
कोरोना से बचाव के लिए प्रथम व द्वितीय डोज शत-प्रतिशत लग चुकी हैं। अब बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
एयरपोर्ट व सीमा पर अभी नहीं होगी सैंपलिंग
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर अभी किसी भी प्रकार की सैंपलिंग के आदेश नहीं दिए गए हैं। सभी कुछ पूर्व की भांति चलता रहेगा।उन्होंने कहा कि यात्री किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य में कोविड को लेकर स्थित पूरी तरह नियंत्रण में है।राज्य के पास दवाओं से लेकर सभी संसाधन पूरे हैं। हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
