आज देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा, देश के हालात ठीक नहीं…
Share your love
रुड़की: रुड़की में हाथरस की घटना को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। वही राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी ने हाथरस की घटना पर कड़ा रोष जताया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी के डिप्टी कन्वीनर आदिल फरीदी ने कहा कि हाथरस की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आज बहू बेटियां घर से निकलते हुए भी डर महसूस कर रहीं हैं, लेकिन यूपी सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है आदिल अफरीदी ने मांग करते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के संविधान पर उनका पूरा भरोसा है जल्द ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी के संयोजक डॉक्टर आनंद वर्धन ने भी यूपी के डीजीपी और मुख्यमंत्री को ई मेल से एक ज्ञापन भेजा था जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
आदिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो इस मामले में अधिकारियो पर कार्यवाही की है वो एक सराहनीय कदम है राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी यूपी के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए ताकि इस तरह की कोई घटना ना घटित हो सके।
मानवधिकार कमेटी के डिप्टी कनवीनर ने कहा कि आज देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है। देश के हालात ठीक नहीं है यूपी में अपराध बढ़ रहे हैं।अपराधों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। हर व्यक्ति अपने आपको डरा हुआ महसूस कर रहा है।आदिल ने कहा कि योगी सरकार को सबसे पहले यूपी की कानून व्यवस्था ठीक करनी चाहिए अपराध बढ़ रहे हैं जिसकी बानगी हाथरास की घटना से देखने को मिली है । उन्होंने हाथरास के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग भी की है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
