राष्ट्रीय ध्वज वाला मास्क बेचने वालों की खैर नहीं….
Share your love
हरिद्वार: राष्ट्रीय ध्वज के प्रिंट वाला मास्क बेचने वालों की खैर नहीं। हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने ऐसे व्यापारियों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने जिले के सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को कार्रवाई करने को कहा है।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में राष्ट्रीय ध्वज बने मास्क देखे जा रहे हैं। पहले तो केवल तीन रंग वाला मास्क था। बताया जा रहा है कि अब तीन रंग के साथ बीच में 24 तिलियों से बना चक्र वाला मास्क भी बाजार में दिख रहा है।
कुछ संगठनों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पुलिस के साथ सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एसएएसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है। एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस का कहना है कि सभी व्यापारियों को आगाह कर दिया गया है।
इसके बाद भी यदि कोई व्यापारी ऐसे मास्क बेचते हुए पकड़ा गया तो राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेचने वालों के साथ खरीदने व पहनने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी लोगाें से अपील की कि ऐसे मास्क न खरीदें।मानव अधिकार संरक्षण समिति के प्रांतीय सचिव हेमंत सिंह नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को देखते हुए इन दिनों तिरंगे के रंग वाले मास्क बाजार में बिक्री के लिए देखे जा रहे हैं। यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए मास्क पहनना चाहिए। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज बने कोरोना मास्क की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
