उत्तराखंड में आज से यह चीज हो गई महंगी और इसके गिर गए दाम
Share your love
देहरादून
उत्तराखंड में आज से कई बदलाव लागू होंगे। बिजली-पानी-दवा महंगी हो गई है जबकि शराब सस्ती की गई। उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से जोर का झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कमी
प्रदेश में आज से शराब सस्ती होगी। शराब के दाम प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कम
होंगे। आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल के मुताबिक इस संबंध में डीएम को निर्देश दिए हैं।
चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया है। आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरें बढ़ाई हैं। वहीं, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।
कूड़ा उठान: यूजर चार्ज 20 रुपये प्रतिमाह बढ़ा
दून में कूड़ा उठान के लिए यूजर चार्ज 20 रुपये प्रतिमाह बढ़ेगा। 50 की जगह अब 70 रुपये देना होगा। सोसायटी को 40 फ्लैट तक दो हजार, 41 से 100 से पांच हजार, 100 से अधिक फ्लैट होने पर दस हजार प्रतिमाह देना होगा। छात्रावास वाले स्कूल-कॉलेजों को दो हजार चुकाना होगा।
टोल टैक्स बढ़ा
एक अप्रैल से दून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल टैक्स में हो गई बढ़ोतरी। पांच रुपये से लेकर 40 रुपये तक टोल टैक्स में अतिरिक्त देने होंगे।
हाउस टैक्स पर छूट नए वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स पर छूट मिलेगी। पुराने वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स पर जुर्माना लगेगा। एडवांस टैक्स देने पर 25 फीसदी छूट।
उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका
प्रदेश के 24 लाख उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। विद्युत नियामक आयोग ने
बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की
बिजली दरों में पांच साल बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है।
साल पुराने वाहन कबाड़
15 साल से पुराने सरकारी वाहन प्रदेश में चलन से बाहर हो गए। नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत
15 साल से पुराने 5534 वाहन आज से कबाड़ हो गए। इन्हें स्क्रैप सेंटर भेजा जाएगा।
मरीजों पर पड़ेगा भार बढ़ गए दवाओं के दाम
बाजारों में दवाओं के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इनमें
पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक, दिल की समस्याओं की दवाएं भी शामिल होंगे।
पीने के पानी के लिए भी ढीली होगी जेब
जल संस्थान की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की दरों में नौ से 15 फीसदी की बढ़ोतरी
होगी। प्रति बिल पर 150-200 रुपये अधिक देने होंगे।
स्कूलों में शुरू हो गया नया शैक्षिक सत्र
एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। सरकारी और निजी स्कूलों में नया सत्र शुरू हो
जाएगा। हालांकि, हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, लेकिन अन्य कक्षाओं के
छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
