मोबाइल फोन शॉप में चोरों ने बोला धावा, कीमती मोबाइल लेकर हुए फरार

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड स्तिथ मोबाइल फोन शॉप में चोरों ने धावा बोल दिया। दुकानदार के मुताबिक बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना का पता चलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि लॉकडाउन में शाम को 7 बजे सभी दुकानें बंद हो जाती हैं। जिसके चलते यह लोग भी अपनी दुकान को समय से बंद कर के चले गए थे। एसपी सिटी ने कहा कि जानकारी मिली है कि आधी रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *