त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

Share your love

देहरादून: गुरुवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सरकार की इस कैबिनेट में 18 प्रस्ताव लाए गए।जिसमे 18 में से 15 पर सरकार की मुहर लगी औऱ 2 प्रस्तावों पर सब कमेटी बनाई गई जबकि 1 प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।इस दौरान सरकार ने फैसला लिया कि प्राविधिक सेवाओं में अब आवेदक 40 की वजाए 42 साल तक की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे।

इन प्रस्तावों में लगी मोहर…

  • उत्तराखंड उप खनिज उप नियमावली में आंशिक संसोधन।
  • आईडीपीएल के 833 एकड़ भूमि पर भारत सरकार से वापस होनी है ।उसे वन विभाग से पर्यटन विभाग को दी जयेंगी।
  • उत्तराखंड श्रम सेवा नियमावली में संसोधन को मंजूरी।
  • वर्ग 4 की अपबन्ध की वर्ग 3 की भूमि को देने पर मंत्री मंडल ने बनाई उप समिति।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क चौड़ीकरण पर कब्जा धारियों को मिलेगा मुवावजा।
  • शटलर हाऊस को खोलने पर राज्य सरकार प्रतिबंध करने का अधिकार अपने पास लिया
  • अध्यादेश के रूप में प्रस्ताव लाएगी सरकार
  • कुम्भ मेला के लिए 31 पदों को कैबिनेट ने दी स्वीकृत।
  • प्रतिनियुक्ति या आउट सोर्स से भरे जाएंगे पद।
  • वेलनेस समिति 2020 के लिए भारतीय उधोग परिषद को पार्टनर बनाने का निर्णय।
  • उत्तराखंड खनिज नियमावली के तहत अवैध भंडार के लिए हेयर के लिए जिला अधिकारी के साथ एडीएम को भी दिया अधिकार।
  • सेवा का अधिकार अधिनियम का दो साल का प्रतिवेदन सदन की पटल पर रखने को मंजूरी।
  • उत्तराखंड परिवहन प्रावधिक सेवा नियमावली में बदलाव।
  • सीधी भर्ती में आयु सीमा में बदलाव 35 की जगह 42 साल की गई उम्र।
  • वेट की सीमा में जमा करने के लिए 3 माह बढ़ाया गयी सीमा 31 मार्च तक व्यापारी कर सकेंगे वेट जमा।
  • केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्यों का भुक्तान के लिए एक रूपता लाने के लिए प्राइवेट कंपनी को सरकार ने अपना कंसल्टेंट बना दिया।
  • Pwd के पेंशन कर्मचारियों के पेंशन का बकाया राशि चुकाने के लिए कोर्ट से समय बढ़ाने की मांग करेगी सरकार।
  • जयारिखला आवासीय मॉडल स्कूल को ट्रस्ट के तहत चलाने को मंजूरी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *