प्रदेश में आठ दिसंबर के बाद मौसम में हो सकता है बदलाव !
Share your love
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज काफी समय से शुष्क बना हुआ है सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय सर्दी से राहत है। वहीं सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है।
अभी आगामी एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर दूसरे सप्ताह में इसकी सक्रियता बढ़ती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।
तापमान —
रविवार चार दिसंबर की सुबह दस बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आठ दिसंबर तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद दस और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल इन दिनों बारिश के कोई आसार नहीं है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
