पाबौ चोपड़ियो में गाड़ी के ऊपर गिरा पेड़ पौड़ी से चकिसैण जा रही थी गाड़ी

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

 

वाहन पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस, घायलों का सकुशल किया रेस्क्यू

आज दिनांक 30.01. 2023 को थाना पौड़ी की चौकी पाबौ पर सूचना प्राप्त हुयी कि चोपड़ियों पाबौ के पास एक वाहन के ऊपर पेड़ गिर गया है, जिसमें 3 लोग सवार हैं। उक्त सूचना मिलते ही तत्काल  दीपक पंवार चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची तो देखा कि वाहन संख्या UK12TA-1263 जो पौड़ी से चाकीसेंण जा रहा था। चोपड़ियों के पास भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण अचानक वाहन के ऊपर पेड़ गिर गया जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस टीम एवं मौजूद स्थानीय व्यक्तियों द्वारा वाहन से तीनों घायल व्यक्तियों जिन्हें हल्की चोटें आयी थी, का सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा मौके पर तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सड़क पर वाहन के ऊपर पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे अवरूद्ध हो गया था जिसे खुलवाया जा चुका है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.