रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन पौड़ी जनपद में बस दुर्घटना के बाद सुबह से फिर की जा रही सर्चिंग

Share your love

*दर्दनाक हादसा- जनपद पौड़ी के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत बीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में बारात की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF एनडीआरएफ फायर सर्विस रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर पहुँचकर किया गया ज्वाइंट ऑपरेशन राहत एवं बचाव कार्य। किया जा रहा है मौके की सूचना मिलते ही एसएसपी पौड़ी और जिलाधिकारी रात को ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे रात भर एसएसपी और जिलाधिकारी के द्वारा अपनी निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन करवाया गया

कल शाम 04 अक्टूबर 2022 को 8 बजे जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू टीम को धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत वीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में एक बारात की बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसडीआरएफ एनडीआरएफ फायर सर्विस  श्रीनगर, कोटद्वार, खैरना, सतपुली व रुद्रपुर  रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

सूचना मिलते ही सभी रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त बस में सवार यात्री बारात में गए थे जोकि लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रहे थे, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 200 से 250 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस बल पूर्व से उपस्थित था जिनके द्वारा 09 लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमे से 06 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया व 01 गंभीर घायल को कोटद्वार हेतु रेफर किया गया है, अन्य 02 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है रेस्क्यू टीमों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 250 मीटर गहरी खाई में रोप बांधकर में उतरा गया जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा एक एक कर के घायलों को निकाला जा रहा है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.