मुकदमा लड़ने पहुंचा बारहसिंगा जंगल से कचहरी में…

Share your love

 

सलमान मलिक

 

शनिवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में  उस वक्त एक बारहसिंघा  चर्चा का विषय बन गया  जब जंगल से भटक कर  रोशनाबाद कचहरी परिसर में मानो अपनी शिकायत लेकर मुकदमा करने पहुंच गया हो काफी देर तक बारहसिंघा कचहरी परिसर में ही  खड़ा रहा बारहसिंघा के यू कचहरी परिसर में आ जाने से सभी कर्मचारी बाहर निकल कर बारहसिंघा का अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे




हरिद्वार में जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत का माहौल आज जंगल से निकलकर रोशनाबाद कचहरी परिसर में बारहसिंगा के आने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया मौके पर लोगों की भीड़ बारहसिंघा को देखने के लिए जुट गई और लोग मोबाइल में इस नजारे को कैद करते नजर आए बारहसिंगा काफी देर तक कचहरी परिसर में घूमता रहा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से बारहसिंघा को जंगल की तरह भेजा



रोशनाबाद कचहरी में आज भारी संख्या में लोग अपने मुकदमों को लेकर पहुंचे थे मगर अचानक कचहरी परिसर में बारहसिंघा के आने से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया कचहरी में अपने मुकदमे के लिए पहुंचे लोग और अधिवक्ताओं की मौके पर भारी भीड़ जुट गई तमाम लोग बारहसिंघा को अपने मोबाइल में कैद करने लगे मगर गनीमत रही कि बारहसिंघा ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस बारहसिंघा को कचहरी परिसर से जंगल की तरफ भेजा

देखिए वीडियो न्याय मांगने जब आ पहुंचा बारहसिंघा जंगल से

 

https://youtu.be/isqFNcHHcik

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *