प्रदेश की जनता बढ़ते साईबर क्राइम से रहे सावधान, पुलिस हर हाल में करे शिकायत दर्ज: डीजीपी

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: काशीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के डीजीपी ने उत्तराखंड में बड़ते नशे पर सख्त रुख अपनाते हुए नौजवानों के इसकी दलदल की और बड़ते कदम पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द हमे और आपको नशे पर काबू पाना होगा वरना यह प्रदेश को खोखला बना देगा।

साइबर क्राइम से रहे सावधान...

वहीं इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर क्राइम से लोगों को सावधान रहने की अपील की यह दौर संचार का दौर है जिसमें साईबर क्राइम भी तेजी से उभर रहा है लिहाजा इसमें जनता को ज्यादा सजग रहना होगा। साथ ही उन्होंने कहा पुलिस जनता के लिए बनी है और जनता के अनिरूप ही हमें पोलिसिंग करनी है। उन्होंने कहा हर प्राथी की शिकायत हर हाल में सुनी जाएगी, और अगर कोई थाना चौकी मना करता है तो उसपर करवाई की जाएगी। आपको बता दें उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आज जनसंवाद कार्यक्रम के तहत काशीपुर पहुंचे।

सीपीयू के कार्यों पर सवाल खड़े किए…

जहां जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनसमूह ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष विभिन्न मुद्दों को रखा। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों एवं जनसमूह ने सीपीयू के मुद्दे को सामने रखते हुए सीपीयू के कार्यों पर सवाल खड़े किए जिसपर डीजीपी ने तुरंत हिदायत दी कि कुछ दिनों के लिए हेलमेट का चालान करना बंद कर दिया जाये। जनता की परेशानी सुनते ही डीजीपी ने कहा कि सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस का मुख्य काम यातायात व्यवस्थित करना, जाम से मुक्ति दिलाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है न कि जुर्माना वसूलकर सरकार का राजस्व बढ़ाना। उन्होंने बड़े ओवरलोडेड वाहनों, ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान करने, स्टंट करने वालो के चालान पर जोर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.