बहन जी के नेतृत्व पार्टी लगातार हो रही है मजबूत : नरेश गौतम

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

बसपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार

सहारनपुर: बसपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर मंडल के प्रभारी नरेश गौतम ने कहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में पार्टी लगातार मज़बूत हो रही है। केवल बसपा सभी वर्गों की सच्ची हितेषी है।

उन्होंने कहा बहन जी द्वारा वरिष्ठ नेता शमशुद्दीन राईन को उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का आभार जताया। नरेश गौतम ने मोहल्ला शाह मदार स्थित वरिष्ठ बसपा नेता हाजी सरफराज राईन के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए।

हाजी सरफ़राज़ ने कहा कि नरेश गौतम के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड में लगातार मजबूत हो रही है। पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने शमशुद्दीन राईन को उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने पर भी खुशी का इजहार किया। इस दौरान मयंक कटारिया, माजिद ,मोहम्मद फेज़,ज़हीर, नवेद,विनय, रवि,नबील आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *