रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में बिहार से ट्राजिंट रिमाण्ड पर लाये गये चारो अभियुक्तो को माननीय न्यायालय देहरादून में किया गया पेश

Share your love

 

रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में बिहार से ट्राजिंट रिमाण्ड पर लाये गये चारो अभियुक्तो को माननीय न्यायालय देहरादून में किया गया पेश

माननीय न्यायालय ने चारो अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

जल्द ही अभियुक्तो का लिया जायेगा पुलिस कस्टड़ी रिमाण्ड

मुख्य अभियुक्त अभिषेक ने पूछताछ में दी घटना से जुड़ी अहम जानकारियां

सितम्बर में दिया जाना था रिलायंस ज्वैलरी शोरुम में लूट की घटना को अंजाम

घटना की प्रॉपर रैकी न होने तथा रास्तो की जानकारी न होने के कारण अभियुक्त नही दे पाये थे घटना को अंजाम

रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये चारो अभियुक्तो को आज दिनांक 25-11-23 को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सभी चारों अभियुक्तो को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अभिषेक द्वारा बताया गया कि अप्रैल में रायगंज पश्चिम बंगाल में की गयी घटना के बाद वे सभी बिहार में छुप गये थे। उसके बाद गैग के ऑपरेटर द्वारा वर्चुअल कॉल के माध्यम से उससे सम्पर्क कर उसे पहले लखनऊ पहुँचने के लिए कहा गया, उसके बाद देहरादून में घटना करने की योजना की जानकारी देकर देहरादून भेजा। देहरादून में उसे गैंग के अन्य सदस्य प्रिंस, विक्रम व अन्य लोग मिले। योजना के मुताबिक उन्हे सितम्बर माह में घटना को अंजाम देना था, पर उस समय घटनास्थल की प्रॉपर रैकी न होने तथा रास्तों की सही जानकारी न होने के कारण वे लोग घटना को अंजाम नही दे पाये।

अभियुक्त से घटना के संबंध और अधिक जानकारी लेने के लिये उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.