डबल इंजन जनता को छलने का काम कर रहा, जिन वायदों को लेकर भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में काबिज हुई…

Share your love

कोटद्वार: देश मे लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। डीजल पेट्रोल के बढ़ दामों और चीन को मुहतोड़ जवाब ना देने के विरोध में आज पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रविन्द्र द्विवेदी के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडिचौड़ में एकत्र होकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार को तानाशाही सरकार बताते हुए कहा कि यह डबल इंजन जनता को छलने का काम कर रहा है। जिन वायदों को लेकर भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में काबिज हुई।उन वायदों से अब सरकार का कोई लेना देना नही है।सरकार महंगाई की मार आम जनता पर डाल रही है। सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी है।

महंगाई और देश रक्षा के मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। विपक्ष अगर अपनी भूमिका निभा रहा है तो प्रदेश सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कराकर देश की आवाज को दबाने का काम कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *