भारत में हर क्षेत्र में नई संभावनाओं के दरवाजे खुले हुए हैं : पीएम मोदी
Share your love
नई दिल्ली : प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, भारत में आर्थिक प्रगति की संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मुद्र कोश सकारात्मक दृष्टि से देख रहा है। विश्व बैंक भी मानता है कि भारत कई अन्य देशों की तुलना में विपरीत वैश्विक परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है।
प्रधानमंत्री इंदौर में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य, कृषि, पोषण या कौशल विकास हर क्षेत्र में भारत में नई संभावनाओं के दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि, ये वक्त भारत में नई संभावनाओं के साथ एक नई विश्व सप्लाई चेन के निर्माण का भी है और हम इसमें पीछे नहीं रहना चाहते।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, बीते 8 वर्षों में हमने रिफॉर्म की स्पीड और स्केल को लगातार बढ़ाया है। आज का नया भारत अपने प्राइवेट सेक्टर की ताकत पर भी पूरा भरोसा करता हुआ आगे बढ़ा रहा है। हमने निजी क्षेत्र के लिए रक्षा, खनन और अंतरिक्ष जैसे कई रणनीतिक क्षेत्र खोले हैं। देश में लांच हुए 5G नेटवर्क के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि, भारत में गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंच रहा है। 5G से हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं वो भारत में विकास की गति को और तेज करेंगे।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, 8 वर्षो के दौरान हमने नेशनल हाईवे के निर्माण की गति दोगुनी की है। इस दौरान भारत में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या दोगुनी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि, भारत अगले 4-5 साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। हम सभी एक विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों से आह्वान किया कि, कि अपनी मातृभूमि के प्रगति के गवाह और साझेदार बनें। उन्होंने कहा कि, भारत में पिछले 8 वर्षों में बहुत कुछ बदला है और हम परिवर्तन की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में आज कारोबार करना पहले के मुकाबले कहीं आसान है। नौकरशाही की रुकावटें कम हुई हैं और सरकार अपनी तरफ से तमाम सहूलियतों को भी उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, एक स्थिर सरकार, एक निर्णायक सरकार और सही नीयत से चलने वाली सरकार ‘विकास’ को अभूतपूर्व गति देती है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मध्य प्रदेश में विकास की गति और प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, आस्था- अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, कृषि से लेकर शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट तक मध्य प्रदेश अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
