वीआईपी नंबर की चाहत परिवहन विभाग को कर रहा मालामाल ! 0001 नंबर की लगी इतनी बोली आ जाए एक नई कार…

Share your love

देहरादून

 

उत्तराखंड में वाहनों के वीआईपी नंबरों का आकर्षण परिवहन विभाग को मालामाल बना रहा है। देहरादून संभाग ने वाहन नंबरों की नई सीरीज में वीआईपी नंबरों की नीलामी से निर्धारित 5.55 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष विभाग ने 27.90 लाख रुपये कमाए हैं। परिवहन विभाग ने यूके-07, एफएम-0001 नंबर को सबसे महंगी दर पर बेचा है। इस नंबर के लिए न्यूनतम रकम एक लाख रुपये तय थी, लेकिन नंबर के आकर्षण को देखते हुए इसके लिए सर्वाधिक बोली 7.39 लाख रुपये लगी है l

इन नंबरों की भी लगी कई गुना महंगी बोली
वीआईपी नंबरों की नीलामी में 0002 नंबर की दो लाख 29 हजार रुपये में बिक्री हुई। 0003 नंबर 25 हजार के सापेक्ष दो लाख छह हजार रुपये की बोली लगी। 9999 नंबर को 25 हजार के सापेक्ष दो लाख दो हजार रुपये में बेचा गया। 1111 नंबर को लेकर क्रेज रहा। 25 हजार का नंबर 1 लाख 87 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगी। 7777 नंबर 1 लाख 22 हजार रुपये, 0009, 0004, 3333,0008, 5555 नंबरों की भी तय रकम से कई गुना अधिक में नीलामी हुई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.