बुलावे के बाद भी समीक्षा बैठक में नहीं आए विभागीय सचिव, गुस्से में बैठक छोड़ चले गए मंत्री…
Share your love

देहरादून: हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर आज उत्तराखंड सचिवालय में बुलाई गई अहम मीटिंग को कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक छोड़ कर चले गए।
मामला क्या था पूरा मामला आपको बताते हैं… आगामी महाकुंभ को लेकर तमाम विभागों के अधिकारियों को बुलावा भेजा गया था लेकिन 12:30 बजे शुरू होने वाली बैठक में सिर्फ चुनिंदा अधिकारी ही नजर आए जिसको लेकर माननीय मंत्री का पारा चढ़ गया उसके बाद मदन कौशिक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और खरी-खोटी सुनाकर सचिवालय से बैठक छोड़ निकले।
इस बैठक में कुंभ में कार्य कर रहे तमाम विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया था। जिसमें लोक निर्माण विभाग, परिवहन, साथ ही हरिद्वार जनपद में कुंभ में तैनाती के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। कुछ अधिकारी तो यहां पर मौजूद रहे लेकिन वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में नहीं पहुंच पाए जिसके चलते मदन कौशिक ने जमकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर बैठक छोड़ चले गए। इस बैठक में आईएएस शैलेश बगोली भी मौजूद रहे।
मदन कौशिक, मुख्यमंत्री के बाद उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठम मंत्री हैं और वे उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता भी हैं। इस मीटिंग का एजेंडा 4 दिन पहले जारी हो गया था यदि सरकार के वरिष्ठ मंत्री द्वारा बुलाई गई मीटिंग में अधिकारी नहीं पहुंचते हैं तो उत्तराखंड राज्य में सरकार की पकड़ अधिकारियों पर नहीं है और उत्तराखंड राज्य इस स्थिति में सरकार विंहिन चलता हुआ प्रतीत हो रहा है उत्तराखंड सरकार ऑटो पायलट मोड में है।
यदि कुंभ जैसे गंभीर विषय को लेकर सरकार सचिवालय में मीटिंग भी आहूत नहीं कर पा रही है तो हरिद्वार, ऋषिकेश एवं अन्य कुंभ से जुड़े हुए क्षेत्रों में धरातल पर कुंभ की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आज का यह प्रकरण देखकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार का कुंभ के प्रति उदासीन रवैया देखा जा सकता है, मंत्री जी को नाराज होकर मीटिंग छोड़कर जाना पड़ा यह लोकतंत्र एवं प्रदेश की जनता के लिए बहुत ही दुखद समाचार है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
One comment
Leave a Reply

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

छोटा सा प्रदेश है भाई और अफसर मंत्रियों को समझते ही किया हैं यहां पर,यहां के मंत्री भी तो बेचारे ऐसे हैं कि उत्तर प्रदेश में ये ज़िप पंचायत सदस्य का चुनाव भी न जीत पाएं,