फ्लैश के गड्ढे में युवक की लाश, मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: सहारनपुर के नकुड़ इलाके में सुबह सुबह उस समय सनसनी फैल गयी जब इलाके के मोहल्ला बंजारन से किसी ने एक घर मे शव के होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही नकुड़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों जी मदद से घर मे बने एक फ़्लैश के गड्ढे से शव को बाहर निकाला।

मृतक के शव को देखते ही परिजन रोने- बिलखने लगे और चीख चीखकर मृतक मेहराज की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाने लगे।उनका आरोप था कि मेहराज की पत्नी ने कुछ लोगों के साथ साजिश कर हमारे बेटे की हत्या की और लाश को गड्ढे में डाल दिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच में जुट गयी।

मामले को लेकर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है जिसमे उन्होंने हत्या का होना बताया है जिसकी अभी पुष्टि नही हुयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो पायेगा फिलहाल पुलिस अन्य तथ्यों की जानकारी में जुटा है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *