भ्रष्ट अफसरों का ब्योरा मुख्यमंत्री ने किया तलब पीसीएस निधि यादव के खिलाफ जांच भी हुई शुरू

Share your love

देहरादून

 

भ्रष्ट अफसरों का ब्योरा मुख्यमंत्री ने किया तलब पीसीएस निधि यादव के खिलाफ जांच भी हुई शुरू

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की जांच में घिरे अफसरों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने तलब की है इस वर्ष 10 अफसर और कर्मचारी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं कुछ अफसरों के खिलाफ  जांच लंबित रहने पर सीएम धामी ने नाराजगी जताई थी अब जिसके पश्चात भ्रष्ट अफसरों का ब्यौरा मुख्यमंत्री ने तलब किया है,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया है कि कई विभागों के अफसरों पर भ्रष्टाचार व अन्य अनियमितताओं की जांच चल रही है लेकिन जांच अधिकारी इनमें तेजी नहीं ला रहे हैं इससे यह जांचे काफी लंबे टाइम से लंबित पड़ी है सीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है उन्होंने सचिव सीएम शैलेश बगोली को ऐसे सभी भ्रष्ट अफसरों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के तत्काल निर्देश दिए हैं
इस वर्ष रिश्वत लेने के आरोप में अब तक 10 अफसरों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है विजिलेंस ने इन के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी भी ले ली है वहीं विजिलेंस पूर्व आईएस रामविलास यादव और आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ जांच को निस्तारित कर चुकी है यह दोनों मामले कोर्ट में चल रहे हैं वही विजिलेंस ने पीसीएस निधि यादव के खिलाफ जांच शुरू कर दी है जिसको लेकर अब नौकरशाहों में हड़कंप मचा है।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.