पौड़ी जनपद में भारी बारिश आपदा से चपेट में क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी का कप्तान ने किया स्थलीय निरीक्षण

Share your love

पौड़ी गढ़वाल/ कोटद्वार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  श्वेता चौबे द्वारा भारी बारिश के कारण आयी आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी सनेह का किया स्थलीय निरीक्षण।

विगत दिनों में कोटद्वार में भारी बारिश के कारण आयी आपदा के दौरान पुलिस चौकी सनेह क्षतिग्रस्त हुयी थी। जिसमें चौकी का एक हिस्सा बह गया था और चौकी का पुस्ता/सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुयी थी, जिसका श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा जायजा लिया गया।

 

क्षतिग्रस्त चौकी का कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित विभाग से अपने स्तर से पैरवी कर शीघ्र मरम्मत कार्य को शुरू करें।

भारी बारिश के कारण आयी आपदा के दौरान घटित घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों शाबाशी देते हुये उत्साहवर्धन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार  विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार  मनिभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.