रिश्तो को शर्मसार करने वाला अभियुक्त थाना राजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share your love

संवादाता: करन सहगल

देहरादून : थाना राजपुर पुलिस ने रिश्तों का गला घोटने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । बताते चलें कि बीते दिन गुरुवार को राजपुर थाना पुलिस को महिला ने शिकायत की कि वो अपने बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है और महिला के पति का भांजा भी उन लोगों के साथ ही रहता है। महिला का पति रात में गार्ड की नौकरी करता है जिसका फायदा उठाकर उसका भांजा एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना राजपुर पुलिस को निर्देशित किया जिनका पालन करते हुए अभियुक्त को पकड़ने हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी जिसके फलस्वरूप आरोपी भांजे को पुलिस ने मसूरी रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है।

मूल रूप से चौबट्टाखाल, जिला पौड़ी रहने वाला अभियुक्त मनोज हाल में वीरगिरवाली, राजपुर, देहरादून रहता है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.